कोल्हान

गुवा स्टेशन कॉलोनी में धूमधाम से हुई मां काली की पूजा-अर्चना, सुख-शांति और खुशहाली की कामना

गुवा, 9 नवंबर। गुवा स्टेशन कॉलोनी कमेटी की ओर से मां काली की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से की गई। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना पंडित प्रभात कुमार पाणिग्रही की अगुवाई में विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मुखिया चांदमुनी लागुरी ने भी मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा मां का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सोनाराम सिंकू की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया। महाभोग ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा में गुवा के अलावा जोड़ा, बड़ा जामदा, सुंदरगढ़, नुईया सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और मां काली की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री मां काली पूजा कमेटी, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, गुवा के अध्यक्ष नीमाय चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष राकेश चक्रवर्ती, सचिव संजय बहादुर, उपसचिव अनिकेत बहादुर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सह कोषाध्यक्ष विजय बहादुर, सलाहकार श्रीनिवास राव, रघु गिरी एवं कुमुद दा समेत कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कमेटी के सदस्यों में सामु बहादुर, अजय बहादुर, दीपक बहादुर, नवीन पात्रो, परवीन पात्रो, बेहरा पान, मुन्ना पान, भरत थापा, डैनी नाईट, आदर्श बहादुर, देशवानशु, शतीश पासवान, दीपक कैवर्त और आकाश राउत सहित अन्य लोग शामिल रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!