Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

गिरिडीह थाना में सेवानिवृत्त हवलदार का भव्य स्वागत, आदिवासी परंपरा के ढोल-नगाड़ों से गूंजा क्षेत्र

पुर्वी सिहभूम/:- झारखण्ड पुलिस/हवलदार में अपनी उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवाएं पूरी कर सेवानिवृत्त हुए लखन माझी(मुर्मू) का उनके पैतृक गाँव डुमरिया थाना अन्तर्गत दिघी गाँव पहुँचने पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार गाँव आगमन पर ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समृद्ध आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों की थाप और मांदर की गूंज के बीच फूल-मालाओं से लाद दिया।

परंपरागत नृत्य के साथ हुआ अभिनंदन

गाँव के प्रवेश द्वार पर पहुँचते ही ग्रामीणों और परिजनों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, सभी ने सेवानिवृत्त हवलदार को फूल-मालाएं पहनाकर और भावभीनी स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि लखन माझी हवलदार ने पुलिस विभाग में रहते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। गाँव के बेटे की इस शानदार उपलब्धि और सकुशल सेवा समाप्ति पर पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह सम्मान समारोह हवलदार और आम जनता के बीच के गहरे और आत्मीय संबंधों का भी एक बेहतरीन उदाहरण है।

लखन माझी ने आभार जताया की

अपने सम्मान से अभिभूत होकर सेवानिवृत्त हवलदार ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हवलदार की नौकरी के दौरान समाज और आम जनता का जो सहयोग और प्यार उन्हें मिला, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। सेवानिवृत्ति के बाद अब वह अपना पूरा समय अपने गाँव, परिवार और समाज की भलाई में व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!