कोल्हानझारखंड

Jadugoda : यूसिल की तुम्मलापल्ली यूनिट में हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

प्रभास रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की झारखंड से बाहर स्थित तुम्मलापल्ली यूनिट द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन यूसील तुम्मलापल्ली कॉलोनी ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और यूसील परिवार के बीच हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) की विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ यूसिल कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी नाटक, काव्य पाठ, शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत, ग़ज़ल, लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य और सामूहिक लोकगीत जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं डीएई की विभिन्न इकाइयों से आए कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कंपनी के उपमहाप्रबंधक प्रभास रंजन और किशोर भगत, डीजीएम (माइंस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : रक्षाबंधन को लेकर गुवा बाजार में बढ़ी चहल-पहल, राखी और मिठाइयों की खरीदारी तेज

अधिकारियों और कलाकारों के सहयोग से कार्यक्रम बना यादगार

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. विपिन कुमार शर्मा एवं एस.के. शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित कलाकारों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का परिचय देते हुए पूरे आयोजन को प्रभावी ढंग से संचालित किया। सांस्कृतिक संध्या में भारतीय संगीत और कला की विविध परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएई की ओर से केटी मंजरेकर, अशोक पाटिल, शेखर पाटिल, प्रशांत कदम, डॉ. एम. वेणुगोपालाचारी, एनवी रेड्डी, संतोष कुमार सिंह, यशवंत एच., हिमांशु तिवारी, एल. कोटेश्वर राव, एसके टोप्पो, गणेश एसएस, सी. किशोर, ए. बालाकृष्णैया, टीसीएस रेड्डी तथा पीके नायक सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन ने हिंदी भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति यूसिल की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!