Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

Jamshedpur : उलीडीह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में विकास सिंह की हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर :  उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विकास सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने सूरज कुटिया और राजू कुंभकार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उलीडीह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि शंकोसाईं रोड नंबर-2 निवासी विकास सिंह की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। आरोपियों ने विकास सिंह को नशा करने के बहाने बुलाया और आदिवासी क्लब के पास ले जाकर चाकू और लोहे के रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी राजू कुंभकार अपने मौसेरे भाई सौरभ शर्मा उर्फ पवन की हत्या का बदला लेना चाहता था। करीब एक वर्ष पूर्व हुई उस हत्या के मामले में विकास सिंह के छोटे भाई विक्की सिंह का नाम सामने आया था। विक्की सिंह जेल भी गया था और हाल ही में जेल से बाहर आया है।

पुलिस के अनुसार, विक्की सिंह तक नहीं पहुंच पाने के कारण आरोपियों ने उसके बड़े भाई विकास सिंह को निशाना बनाया। इसके लिए राजू कुंभकार ने अपने साथी सूरज कुटिया के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें  : Jamshedpur : मंईयां का सम्मान या अपमान ! फॉर्म भरवाने व सत्यापन की बात कहने वाले जिम्मेदार रोज बुला रहे कार्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!