Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में 12 वीं के होनहार बच्चों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें छात्र – छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही आईआईटी और एनआईटी में जगह बनाने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी, ट्रॉली बैग और कैश प्राइज देकर सम्मानित किया । इसके आलावे दो बच्चों को कमिंस अवार्ड दस – दस हजार रुपये कैश प्राइज दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रिंसिपल मिक्की सिंह बच्चों को उत्साहित की तथा सबों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय ने बताया जितने बच्चे आई आई टी या एन आई टी में चयनित हुए हैं वे सभी स्कूल के नर्सरी से पढ़े हुए बच्चे हैं । इनकी उपलब्धि स्कूल को गौरवान्वित करता है। डॉ पाण्डेय ने इसका श्रेय यहां के फैकल्टी की मेहनत, अभिभावकों की स्कूल के प्रति विश्वास और बच्चों की कठीन परिश्रम को दिया है। कार्यक्रम में कमिंस यंग एचीवर अवॉर्डी मृदुला मिश्रा और कार्तिकेश मौजूज रहे। कार्यक्रम का संचालन सुचेतना लाहिड़ी ने की।

निम्न बच्चों को मिला सम्मान

साइंस टाॅपर : 1. श्रीमन चंद्रा (94.4% तथा IIT मंडी में चयन ), 2. नीलाद्री कर्मकार (94% तथा NIT जमशेदपुर में चयन ), 3. अनिरुद्ध राज (89%), 4. सौरोदीप बासु ( 87 % ), 5. पीयू दत्ता (86.4%), 6. स्वराज संतरा 84.8%, 7. कुमार आयुष्मान 83%
8. इशिका यादव 82.8%, 9. खुशी कुमारी 82.2%, 10. जोया नूरी 82.2%. 11. हर्षिता मंडल 81%

काॅमर्स टॉपर : 1. दीपशिखा 90.8%, 2. स्नेहा कुमारी 90.4%, 3. अंशप्रीत कौर 89.8%, 4. अंशिका तिवारी 86.4%, 5. आदर्श आनंद 85.4% शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!