Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंडधर्म समाज

Jamshedpur : मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

जमशेदपुर : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन हुआ। समापन कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।
10 जून से 26 जून तक चले इस अभियान के दौरान जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
समापन अवसर पर आयोजित मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति संबंधी संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों पर रोक केवल कानून के बल पर संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “नशा मुक्त झारखंड, स्वस्थ समाज” के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। जिला प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया ने विभिन्न मोहर्रम अखाड़ों का दौरा किया, अखाड़ा समितियों ने किया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!