Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : मालुआ के नागमाता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने लिया महोत्सव में हिस्सा

बहरागोड़ा : प्रखंड की खण्डामौदा पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव स्थित नागमाता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। एक दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना और भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बाल श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। भक्ति गीतों, माता रानी के जयकारों और गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा रगड़ो नदी तट पहुंची, जहां जगन्नाथ पुरी से पधारे वैदिक आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा के रूप में मंदिर प्रांगण तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : पांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की पहल से मिली राहत

हवन-पूजन और महाभंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिर परिसर में कलश स्थापना के बाद विधि-विधानपूर्वक हवन, पूजन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु पूजा-अर्चना में तल्लीन रहे। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (कोल्हान प्रमंडल) के सदस्य आदित्य प्रधान, कानू माईति, मिटा साहू, समीर माईती, खोका सीट, प्रदीप दे, बसंत नायेक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!