कोल्हानझारखंड

Jhargram : उन्नत तकनीक से सब्जी खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

झाड़ग्राम में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों का दिया गया प्रशिक्षण

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि विभाग तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं उद्यानपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘उन्नत तकनीक से सब्जी खेती’ विषय पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तथा उद्यानपालन विभाग के राज्यमंत्री अमिय किस्कू उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से परिचित कराना तथा सब्जी उत्पादन बढ़ाने के साथ आम लोगों को विषमुक्त एवं सुरक्षित सब्जियां उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की नवीन पद्धतियों की जानकारी दी और विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि के प्रति अपनी रुचि दिखाई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मालुआ के नागमाता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

कम लागत में अधिक उत्पादन के गुर सीख रहे किसान

कार्यशाला में किसानों को उंची क्यारी (रेज्ड बेड) में सब्जी उत्पादन, बीज शोधन, उन्नत सिंचाई प्रबंधन तथा जैविक तरीके से रोग एवं कीट नियंत्रण की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और उनके समाधान भी प्राप्त किए। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले के किसान नई तकनीकों को गंभीरता से सीख रहे हैं और इन्हें खेतों में अपनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विज्ञान और आधुनिक तकनीक आधारित खेती से आने वाले समय में झाड़ग्राम क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!