Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

सदर अस्पताल में पुलिसकर्मियों के लिए लगाया गया आरओ वाटर प्यूरीफायर, सृजन शाखा की पहल

चाईबासा: पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा, चाईबासा की ओर से सदर अस्पताल परिसर में आरओ वाटर प्यूरीफायर लगाया गया। गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को लगाए गए इस आरओ वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमनी टूटी ने किया।

सृजन शाखा की इस पहल से सदर अस्पताल में इलाज एवं अन्य कार्यों के लिए आने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। संस्था की ओर से बताया गया कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान विभिन्न परिस्थितियों में कार्य करते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार राय, पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष ओलिवर मिंज, सचिव अभय महतो एवं संयुक्त सचिव अनूप लकड़ा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

वहीं, सृजन शाखा की अध्यक्ष रुचि चौबे, सचिव सुधा अग्रवाल, नेहा शर्मा, उर्मिला गर्ग एवं प्रेस प्रभारी स्वाति पाड़िया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उपस्थित लोगों ने सृजन शाखा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

लोगों ने कहा कि इस तरह की सामाजिक एवं जनहितकारी पहल से जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!