Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 सितंबर को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष होगा धरना-प्रदर्शन

जादूगोड़ा:- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने बड़ागोविंदपुर में आयोजित बैठक के दौरान की।

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ागोविंदपुर में प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जमशेदपुर प्रखंड परिसर के समीप धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि धरना-प्रदर्शन की अगुवाई वे स्वयं प्रखंड सचिव जगत मार्डी एवं कोषाध्यक्ष संजय महतो के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर पार्टी की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

बैठक में ग्राम प्रधान कृष्ण हांसदा, देवकी मुर्मू, बुलबुल दास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!