Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

भाजपा घाघीडीह मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी घाघीडीह मंडल, जमशेदपुर महानगर द्वारा सोमवार को कीताडीह पुराने पोस्ट ऑफिस के समीप भारत माता के सच्चे सपूत एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए नमन किया गया।
कार्यक्रम में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल एवं उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ‘शेरा’ ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंडल के महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना) की संगठनात्मक क्षमता और कार्यक्रम की सफल व्यवस्था की विशेष सराहना की गई। भारी बारिश एवं बिजली नहीं रहने के बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना), वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह (शेरा), राजेश शर्मा, कमल, कमल राठौर, नित्यानंद शर्मा, रघुनंदन शर्मा, मनोज शर्मा, ज्ञानी सिंह, केशरी सिंह, ननकू राम, शिव प्रसाद सिंह, सुरेंद्र राय, अनिल शर्मा, अजय झा, अशोक मिश्रा, कुणाल पांडेय, अभिषेक यादव, सनी सिंह, आदित्य प्रताप, प्रवीन सिंह, विकास, स्वर्ण साह, छोटू, मिट्ठू सिंह, उमंग शर्मा, झलक, शौर्य प्रताप, साकेत सिंह, रिंकू शर्मा, सनातन मांझी, सुन्नी समद, गीता कराई, शिव प्रधान, विवेक, नंद किशोर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना) को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!