Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

Jagnathpur : रस्सेल उच्च विद्यालय में मैट्रिक व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

जगन्नाथपुर : रस्सेल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन अरविंद तिवारी ने किया। समारोह में विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल)  सोनाराम सिंकु ने मैट्रिक जिला टॉपर सूची में शामिल जुनैद इक़बाल को प्रशस्ति पत्र एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इंटर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी तथा स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रूप में तूराम सिंकू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थी विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का गौरव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए बड़े सपने देखने, अनुशासन के साथ मेहनत करने और माता-पिता के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशा, जुआ, मुर्गा लड़ाई और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि यही सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। वहीं अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंबिका कुमारी ने भी विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, चरित्र निर्माण तथा तकनीक का सदुपयोग कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!