
चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा जागृति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल सैफरन स्वीट्स में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में रांची से पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित चंदा अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विशाल पड़िया ने चंदा अग्रवाल को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर सफल कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झांझरिया ने सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, उपाध्यक्ष प्रीति दोदराजका, प्रेस प्रभारी दीपा दोदराजका, सह-सचिव निकिता सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं राष्ट्रीय संयोजक जोन-2 हर्ष सुल्तानिया एवं प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जलान ने कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय संयोजक प्रेस, जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अमित शर्मा की पहल ‘सृजन से सम्मान तक’ के अंतर्गत जागृति शाखा की 15 पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। शाखा की प्रथम अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल को दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।




