Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

सोनुआ में नाले से युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

चाईबासा | पोटल न्यूज़: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के सारंडियापोस गांव के पास शुक्रवार को नाले से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कानुराम टोपनो के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कानुराम बुधवार शाम भारी बारिश के बाद मछली पकड़ने के लिए नाले की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में उनका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कानुराम टोपनो की मौत नाले में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!