Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटनाझारखंडशासन प्रशासन

आरआईटी : एसपी के निर्देश पर आरआईटी थाना का बड़ा एक्शन, पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार; फरार अभियुक्तों पर पुलिस का सख्त शिकंजा…

आरआईटी / Balram Panda: सरायकेला-खरसावां जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरआईटी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बता दे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार सत्यापन और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया, कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई.

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी वारंटी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!