Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में चार दिवसीय कृषि जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी

कृषि विभाग के तत्वावधान में विशेषज्ञों ने उन्नत तकनीक और योजनाओं पर किया मार्गदर्शन

  • वैज्ञानिकों ने बढ़ी उपज और आत्मनिर्भरता के लिए बताए प्रभावी उपाय

बहरागोड़ा : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को बहरागोड़ा में चार दिवसीय कृषि सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी (बीओ), सहायक तकनीक प्रबंधक (एटीएम) एवं प्रखंड तकनीक प्रबंधक (बीटीएम) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर निर्माण डेवलपमेंट सोसायटी (एनडीएस) के अध्यक्ष सुशील दुबे, कृषि वैज्ञानिक अवनीश कुमार तथा कृषि विशेषज्ञ संजीत कुमार और कौशल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी नवीन जानकारियां प्राप्त कीं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मतदाता सूची में गांव का नाम गलत दर्ज होने पर ग्रामीणों का विरोध, सीओ को सौंपा ज्ञापन

किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की बेहतर पैदावार के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए। आयोजन का उद्देश्य किसानों को जागरूक बनाकर उन्हें कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!