कोल्हानझारखंड

Baharagoda : मतदाता सूची में गांव का नाम गलत दर्ज होने पर ग्रामीणों का विरोध, सीओ को सौंपा ज्ञापन

जाड़ाबनी की जगह ‘जामारिया’ दर्ज होने से ग्रामीणों में नाराजगी, सुधार की मांग

  • ग्रामीणों ने तत्काल जांच कर रिकॉर्ड दुरुस्त करने की उठाई मांग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटरखाम पंचायत अंतर्गत जाड़ाबनी गांव के ग्रामीण मतदाता सूची में गांव का नाम गलत दर्ज किए जाने से नाराज हैं। इस संबंध में मंगलवार को माझी बाबा शास्त्री हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा से मिला और ज्ञापन सौंपकर त्रुटि सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित मतदाता सूची के भाग संख्या-154 में क्रम संख्या 443 से 668 तक सभी मतदाताओं के नाम सही दर्ज हैं, लेकिन गांव का नाम जाड़ाबनी के स्थान पर गलती से ‘जामारिया’ अंकित कर दिया गया है। इस त्रुटि को लेकर ग्रामीणों में चिंता और असंतोष का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : स्वर्णिम पंच से चमके टाटा डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ी, राहुल और भरत का डीएवी नेशनल के लिए चयन

प्रशासनिक और चुनावी कार्यों में परेशानी की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस त्रुटि को नहीं सुधारा गया तो भविष्य में सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा चुनाव संबंधी कार्यों में अनावश्यक जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने अंचलाधिकारी से मामले की जांच कर सरकारी अभिलेखों में गांव का सही नाम दर्ज कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में रामचंद्र हेंब्रम, मंगल मुर्मू, जितेंद्र हेंब्रम, दिनेश सोरेन, बैजनाथ सोरेन, सुराई हेंब्रम, साखिला टुडू और पूर्णिमा टुडू सहित कई ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर उनकी समस्या का समाधान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!