Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

गोलमुरी में बढ़ते अपराध पर जेडीयू ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, गश्त बढ़ाने की मांग

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) ने गोलमुरी क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। सोमवार को जेडीयू गोलमुरी मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गोलमुरी थाना प्रभारी से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

विधायक सरयू राय ने क्षेत्र में चोरी, असामाजिक गतिविधियों और बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में जेडीयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गोलमुरी के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, रात्रि पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाए, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

जेडीयू नेताओं ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आवश्यक कदम उठाएगा और गोलमुरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान, सुधीर, मनोज, प्रमोद, दशरथी, बी.के. सिंह, बलवंत, जसवंत, आशीष, आर.एस. चौधरी, बृजेश, शंभू सहित बड़ी संख्या में जेडीयू पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!