Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Gua : रामनगर राम मंदिर में रथ यात्रा पर महाभोग प्रसाद का वितरण

गुवा : रथ यात्रा के पावन अवसर पर गुवा के रामनगर स्थित राम मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के साथ महाभोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी गौतम पाठक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक तथा स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा को विधिवत महाभोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी एवं खीर का महाभोग प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महाभोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग मंदिर पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि रथ यात्रा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर रेनू सिंह, विश्वकेशन महापात्रा, नागेंद्र पाठक सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : 27 जुलाई को झामुमो जिला समिति की अहम बैठक, शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रस्तावित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों पर होगा मंथन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!