Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानराजनीति

27 जुलाई को झामुमो जिला समिति की अहम बैठक, शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रस्तावित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों पर होगा मंथन

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 27 जुलाई (सोमवार) को सुबह 11 बजे सनसाईन रेस्टोरेंट हॉल, चाईबासा में आयोजित की जाएगी। बैठक जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के निर्देश पर बुलाई गई है, जिसमें जिले के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

इस बैठक में झामुमो के सभी केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, जिला वर्ग संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव तथा नगर अध्यक्ष एवं सचिव भाग लेंगे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय करने तथा विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा 4 अगस्त 2026 को झामुमो के संस्थापक संरक्षक एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर चाईबासा जिला मुख्यालय में प्रस्तावित उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन, कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, अतिथियों के आमंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष की अनुमति से संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव राहुल आदित्य ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संगठन के जिम्मेदार सदस्यों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन की आगामी गतिविधियों और शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!