Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Badajamda : बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान

प्रभात फेरी निकालकर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

बड़ाजामदा : बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के तत्वावधान में संचालित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Muri : बिजली संकट के खिलाफ आंदोलन तेज, 28 जून को सब स्टेशन में तालाबंदी का ऐलान

छात्रों और शिक्षकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। बच्चों और युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। अभियान के अंत में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड के अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!