Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानदेशधर्म समाजरेलवे समाचार

Jamshedpur : IRCTC ने भारत भ्रमण’ योजना के तहत पर्यटन व तीर्थ स्थल भ्रमण कराने के 6 आकर्षक रेल टूर पैकेज की घोषणा की

जमशेदपुर : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC), पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कन्फर्म रेल टिकट के साथ भारत भ्रमण के लिए विशेष रेल टूर पैकेजों की घोषणा की है। इन पैकेजों के माध्यम से यात्री बिना टिकट की चिंता किए देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।
IRCTC के अनुसार, छुट्टियों और त्योहारों के दौरान कन्फर्म ट्रेन टिकट प्राप्त करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह पहल यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाकर आरामदायक और सुविधाजनक तरीके से भ्रमण करने का अवसर प्रदान करेगी।
इन रेल टूर पैकेजों की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। इसके अलावा कोलकाता, पटना, रांची, धनबाद, आसनसोल और भागलपुर स्थित IRCTC कार्यालयों से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। IRCTC ने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।

एमपी व हेरिटेज रेल टूर (EHR148)

अवधि: 8 रात / 9 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: कान्हा, जबलपुर, खजुराहो, बांधवगढ़, अमरकंटक
शुल्क: ₹30,700 प्रति व्यक्ति

ज्योतिर्लिंग के साथ शिर्डी रेल टूर (EHR150)

अवधि: 8 रात / 9 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: शिर्डी साईं बाबा, शनि शिंगणापुर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, चंद्रेश्वर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, एलोरा गुफाएं
शुल्क: ₹28,400 प्रति व्यक्ति

हिमालयन ट्रायंगल रेल टूर (EHR151)

अवधि: 7 रात / 8 दिन
प्रस्थान: हर रविवार
भ्रमण स्थल: कालिम्पोंग, गंगटोक, दार्जिलिंग
शुल्क: ₹29,650 प्रति व्यक्ति

मॉनसून स्पेशल कर्नाटक दर्शन (EHR152)

अवधि: 7 रात / 8 दिन
प्रस्थान: हर रविवार
भ्रमण स्थल: कर्नाटक, कूर्ग, शिवगंगा, श्रवणबेलगोला, जोग फॉल्स
शुल्क: ₹30,700 प्रति व्यक्ति

उज्जैन–ओंकारेश्वर–शिर्डी रेल टूर (EHR149)

अवधि: 5 रात / 6 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, इंदौर
शुल्क: ₹15,850 प्रति व्यक्ति

राम मंदिर दर्शन के साथ प्रयागराज रेल यात्रा

अवधि: 5 रात / 6 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी
शुल्क: ₹19,000 प्रति व्यक्ति

इसे भी पढ़ें : गोलमुरी सर्कस मैदान में सजा राजधानी सर्कस, 16 अगस्त तक दर्शकों का होगा भरपूर मनोरंजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!