Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानराजनीति

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन को TMH से मिली छुट्टी, जिलिंगगोड़ा आवास पर कर रहे स्वास्थ्य लाभ

रक्तचाप कम होने के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई. बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें रखा गया। देर शाम स्वस्थ महसूस करने के बाद उन्हें आराम की सलाह देकर अस्पताल से छुट्टी दे दई गई। दूसरी ओर पूर्व सीएम के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों में खुशी व्याप्त है। उनके घर जाने के बाद समर्थक उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, चंपई सोरेन का रक्तचाप  अचानक कम हो गया था, जिसके बाद उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, चंपई सोरेन ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों को आश्वस्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा किया कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें भर्ती होना पड़ा था, लेकिन अब वे काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटने का भरोसा दिलाया है।

दिग्गज नेताओं ने लिया हालचाल

अस्पताल में चंपई सोरेन के भर्ती होने की सूचना मिलते ही समर्थकों में चिंता का माहौल है। वहीं, उनका हाल जानने के लिए भाजपा नेता और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अमरप्रीत सिंह काले सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग TMH पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!