कोल्हान

छात्रों की आवाज को सम्मान, सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता : त्रिशानु राय

चाईबासा। झारखंड के आंदोलनरत छात्रों की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए सकारात्मक पहल किए जाने पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता-सह-महासचिव त्रिशानु राय ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है।

त्रिशानु राय ने कहा कि छात्रों की आवाज को सुना गया और उनकी चिंताओं को सम्मान देते हुए सरकार ने महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील निर्णय लिया है। यह निर्णय दर्शाता है कि झारखंड सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और उनके भविष्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्र किसी भी राज्य की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य होते हैं। उनकी जायज मांगों को सुनना, समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार एवं समाज की जिम्मेदारी है। आंदोलनरत छात्रों के प्रति सरकार के संवेदनशील रुख से संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास मजबूत हुआ है।

त्रिशानु राय ने कहा कि संवाद, संवेदनशीलता और समाधान ही झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी छात्रों से जुड़े सभी विषयों का समाधान सकारात्मक संवाद के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में लिया गया निर्णय झारखंड के युवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!