Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Gua : मझगांव में आदिवासी ग्रामीणों की पिटाई का आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

देशाउली में विवाद के बाद ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग, भाजपा नेताओं ने घायलों से की मुलाकात

  • भाजपा नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव क्षेत्र में आदिवासी ग्रामीणों के साथ मारपीट और पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि देशाउली क्षेत्र में कचरा फेंकने को लेकर शिकायत किए जाने के बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ मारपीट की। पीड़ितों का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही धमकाया। उनका कहना है कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटनाओं को लेकर थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : Gua : एक घंटे की बारिश में आदर्श मध्य विद्यालय बना तालाब, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

घटना की जानकारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड तथा जेबी तुबिड़ चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। नेताओं ने पीड़ितों से पूरी घटना की जानकारी ली। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने आदिवासी युवकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई तथा संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!