Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकासाई में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अनीता पुरती बनीं अध्यक्ष

चाईबासा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकासाई में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और निर्णय प्रक्रिया में अभिभावकों व समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में नई समिति का चयन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने की। इसमें विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं के अभिभावक, स्थानीय प्राधिकार के प्रतिनिधि और समुदाय के सदस्य शामिल हुए। शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के बाद समिति गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।

अभिभावकों ने सर्वसम्मति से कुल 20 सदस्यों का चयन किया। इसमें अनीता पुरती को अध्यक्ष, पिंकी बागे को उपाध्यक्ष और संध्या लालिमा होरो को संयोजक बनाया गया। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में कविता गागराई और राजा राय का चयन हुआ। वहीं वार्ड सदस्य लक्ष्मी पाड़ेया और आंगनबाड़ी सेविका मेजनवती पुरती को भी समिति में शामिल किया गया।

समिति के अन्य सदस्यों में सोनामुनी लोहार, जोंगा पाड़ेया, राजेश बिरुली, बामिया सिंकु, सोमबारी बिरुली, समिता हेम्ब्रम, शुरू पुरती, प्यारी हेम्ब्रम, सावित्री हेम्ब्रम, मंजू बिरुली, मंजुरा करोवा, रजनी हेम्ब्रम और रामाय बिरुली शामिल हैं।

बैठक के समापन पर प्रधानाध्यापिका ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों, बाल संसद के सदस्यों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!