Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मोमिन कॉन्फ्रेंस ने बसंती गोप की आठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, पीएलवी सम्मानित और जरूरतमंदों के बीच बांटी सहायता सामग्री

चाईबासा: मोमिन कॉन्फ्रेंस, चाईबासा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) का सम्मान प्राप्त करने वाली स्वर्गीय बसंती गोप की आठवीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई।

कार्यक्रम का आयोजन एम.एस. स्टोर, बासाटोंटो की संचालक शमीमा खानम के प्रायोजन से किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में इलाजरत बच्चों की माताओं के बीच वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं डालसा से जुड़े नौ पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमटीसी प्रभारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, बार के सचिव सह अधिवक्ता फादर अगस्तीन कुल्लू और समाजसेवी सह अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने बसंती गोप के जीवन, समाजसेवा और न्यायिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी ने बताया कि बसंती गोप को समाजसेवा और पैरा लीगल वॉलंटियर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 9 नवंबर 2017 को राष्ट्रीय स्तर का नेशनल बेस्ट पीएलवी अवार्ड प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर 1970 को जन्मी बसंती गोप ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर समाज में अलग पहचान बनाई।

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 2018 को बसंती गोप का निधन हो गया, लेकिन समाजसेवा के क्षेत्र में उनके कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उनकी बेटी सुमन गोप भी उनकी राह पर चलते हुए डालसा में पीएलवी के रूप में कार्य कर जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं।

इस अवसर पर पीएलवी सुमन गोप, रेणु देवी, असिमा चटर्जी, प्रमिला पात्रों, स्वेतारवानी, सोमा बोस, नीतू, सुजाता गोप और अलकमा रूही को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एमटीसी की सीनियर एएनएम बिन्दु, रायमुनी टूटी, ज्योत्सना सिंह बेसरा, मो. राजा, मोनिका सुमबुरूई, मो. फिरोज, मो. फैज अहमद, मो. सोएब, मो. आरिफ, मो. बाबू सहित मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!