Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Jamshedpur : सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से साकची शिव मंदिर में 11 को होगा बाबा भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक 

जमशेदपुर : सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वाधिक पावन माना जाता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सावन के महीने में आस्था का विराट केंद्र बन जाता है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

हालांकि, प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सुल्तानगंज जाकर गंगाजल लाना और देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे श्रद्धालुओं की आस्था को साकार करने का अनूठा और प्रेरणादायी प्रयास पिछले कई वर्षों से साकची के लालचंद अग्रवाल एवं बबलू अग्रवाल के परिवार की ओर से किया जा रहा है।

अग्रवाल परिवार द्वारा सुल्तानगंज की पावन गंगा से विशेष रूप से टैंकर के माध्यम से गंगाजल जमशेदपुर मंगवाया जाता है। इसी पवित्र गंगाजल से शहर के श्रद्धालुओं के लिए श्री श्री साकची शिव मंदिर में सहस्त्रघट जलाभिषेक का भव्य आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के माध्यम से जमशेदपुर के हजारों श्रद्धालुओं को अपने ही शहर में सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने का दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर प्राप्त होता है।

इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ की असीम कृपा से लगातार पांचवें वर्ष इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 अगस्त 2026, मंगलवार को श्री श्री साकची शिव मंदिर, शिव मंदिर लाइन, साकची, जमशेदपुर में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे से शिव पूजन, दोपहर 12:30 बजे से सहस्त्रघट जलाभिषेक तथा सायं 5 बजे से भव्य श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

लालचंद अग्रवाल ने शहरवासियों से परिवार सहित इस दिव्य एवं दुर्लभ धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सावन मास के पुण्य लाभ में सहभागी बनने की अपील की।

आयोजन के प्रमुख सहयोगियों में भोलाराम दौलतराम, विनोद कुमार लालचंद अग्रवाल, विजेता इलेक्ट्रॉनिक्स, राज कमल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अग्रवाल मार्केटिंग शामिल हैं। आयोजन की जिम्मेदारी लालचंद अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, राखी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, यश, अमन, दीपका एवं समस्त अग्रवाल परिवार द्वारा निभाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार; दो विधि-विरुद्ध किशोर भी निरुद्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!