कोल्हान

मनोहरपुर में सड़क हादसा: मैक्स पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

मनोहरपुर/आनंदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार, 13 अक्टूबर की देर शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सारंगा नाला के पास एक मैक्स पिकअप और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सारंगा निवासी 22 वर्षीय पूनम सुरीन घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूनम सुरीन मंगलवार शाम आनंदपुर बाजार से अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सारंगा नाला के पास सामने से आ रहे मैक्स पिकअप वाहन (जेएच-01 एपी/7325) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया।

इधर, सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद आनंदपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!