Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*कारो पुल का एप्रोच बहा, टोंटोगड़ा सड़क में पड़ीं दरारें, आवागमन पर मंडराया खतरा* 

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोल्हान और सारंडा क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर आवागमन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। बुन्डू और रोवाम गांव के बीच कारो नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग की करीब आधी मिट्टी तेज बहाव में कटकर बह गई है। इससे पुल पर आवागमन जोखिमभरा हो गया है। बारिश जारी रहने पर एप्रोच सड़क का बचा हिस्सा भी बहने की आशंका बनी हुई है।

इस मार्ग से टोंटो और आराहासा प्रखंड के अलावा सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के ग्रामीण भी आवागमन करते हैं। रोवाम में प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में कोल्हान क्षेत्र के ग्रामीण कृषि उत्पाद और वन उपज लेकर पहुंचते हैं। एप्रोच सड़क के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के आवागमन के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।

धर, सैडल से छोटानागरा जाने वाली मुख्य सड़क पर टोंटोगड़ा के समीप भी सड़क की स्थिति गंभीर हो गई है। सड़क किनारे बना गार्डवाल दब जाने के कारण मुख्य सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आई हैं। मिट्टी कमजोर होने से सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित पथ निर्माण विभाग से कारो पुल के एप्रोच मार्ग तथा टोंटोगड़ा सड़क का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही दोनों स्थानों पर युद्धस्तर पर मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!