Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : गुवा में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

  • नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहेंगे भगवान जगन्नाथ

गुवा : लौह नगरी गुवा में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और सुदर्शन जी के दर्शन किए। प्रातःकाल चतुर्धा मूर्तियों का नेत्रोत्सव आयोजित किया गया, जिसके बाद नवयौवन वेश में सुसज्जित भगवान के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगल आरती, अवकाश नीति, हवन-पूजन, भोग महाप्रसाद, पहंडी बिजे तथा छेरा पहंरा नीति सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न किए गए। इसके पश्चात सुदर्शन जी सहित भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजमान कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा

सीजीएम ने निभाई छेरा पहंरा परंपरा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

रथयात्रा के दौरान गुवा सेल माइंस के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने परंपरा के अनुसार रथ के चारों ओर स्वर्ण झाड़ू लगाकर छेरा पहंरा नीति का निर्वहन किया। इसके बाद नगर कीर्तन के साथ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रथ की रस्सी खींचते हुए भगवान को विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहेंगे और इसके बाद बहुड़ा यात्रा के दौरान पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। पूरी यात्रा के दौरान “जय जगन्नाथ” और “हरि बोल” के जयघोष से गुवा का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जितेंद्र पंडा, अभिनाश दलाई, सुभाष पृष्टि, संतोष बेहरा, महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार, भानु चंद्र दास, डॉ. आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!