Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

सरायकेला-खरसावाँ में विकास कार्यों की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

सरायकेला-खरसावाँ:उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने सोमवार को विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, भवन निर्माण, सड़क तथा अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं का शीघ्र हस्तांतरण कर आम जनता को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में कहा गया कि जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीन संचालित योजनाओं की लगातार समीक्षा करने और किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मानकों, डिजाइन और निविदा की शर्तों के अनुरूप ही कराए जाएं। निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित संवेदक और जिम्मेदार पदाधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उन संवेदकों की भी समीक्षा की गई जिन्होंने अब तक कार्य शुरू नहीं किया है या बिना वैध कारण निर्माण कार्यों में देरी की है। ऐसे मामलों में संविदा की शर्तों के अनुसार कड़ी एवं दंडात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति, निविदा, कार्यारंभ और भुगतान से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विभागों को बाधाओं का त्वरित समाधान कर योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी एजेंसियां जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि जिले के समग्र विकास को गति मिले और आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!