Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमराजनीति

Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक निरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर के भी पकड़ाने की चर्चा

जमशेदपुर : डीडी बार के मालिक व भाजपा नेता निरज सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। उन्हें राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड में की गई है. घटना के बाद से निरज सिंह फरार चल रहे थे. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी. हालांकि उनकी गिरफ्तारी की जिला पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की. लेकिन बताया जा र हा है कि जिला पुलिस को उनके मोबाइल का लोकेशन राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर के समीप मिला. जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा तथा उनका हुलिया व अन्य जानकारियां साक्षा की. जिसके बाद वहां की पुलिस ने घेराबंदी कर निरज सिंह को दबोच लिया. निरज सिंह के स्थानीय थाना में रखा गया है. उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना हो गई. निरज सिंह को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जाएगा. दूसरी ओर इस मामले में फरार चल रहे डीडी बार के मैनेजर के भी गिरफ्तार होने की चर्चा है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वहीं फरार चल रहे विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें कई राज्यों में छापे मार रही है. उनकी भी गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नारायण आईटीआई का दीक्षांत समारोह संपन्न, सफल प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!