Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : पीएम आवास से वंचित जरूरतमंदों को लाभ दिलाने की मांग, सांसद प्रतिनिधि ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पानीपोड़ा के हरिजन टोला सहित प्रखंड के पात्र परिवारों को आवास प्लस सूची में शामिल करने की उठी मांग

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के पानीपोड़ा गांव अंतर्गत हरिजन टोला के जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) केशव भारती से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हरिजन टोला के कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दैनिक मजदूरी कर किसी तरह जीवनयापन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका नाम पीएम आवास योजना की सूची में शामिल नहीं हो पाया है, जिससे वे सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसे के बाद युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर वृद्ध माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

आवास प्लस सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

मांग पत्र के माध्यम से सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि ने बीडीओ से आग्रह किया कि पानीपोड़ा के हरिजन टोला सहित पूरे प्रखंड के सभी वास्तविक एवं पात्र जरूरतमंद परिवारों को ‘आवास प्लस’ सूची में जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचना आवश्यक है। इस अवसर पर राजेश पात्र, तपन पैड़ा, चंदन शीट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे और जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की मांग का समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!