कोल्हानचाईबासा

गंगदा घाटी में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदा घाटी में गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नुईया गांव निवासी गुरा चाम्पिया (18), पिता सोमनाथ चाम्पिया के रूप में हुई है। घायल युवक जादू जामुदा (18) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरा चाम्पिया और जादू जामुदा रोवाम बाजार से बाइक पर सवार होकर गुवा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगदा घाटी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई। हादसे में गुरा चाम्पिया के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जादू जामुदा घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घायल जादू जामुदा के अनुसार, दुर्घटना के बाद उसने सड़क से गुजरने वाले लोगों से मदद की गुहार लगाई और वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण किसी वाहन चालक ने रुककर सहायता नहीं की। इसके चलते दोनों युवक रातभर गंगदा घाटी में ही पड़े रहे।

शुक्रवार सुबह हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को इलाज के लिए गुवा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरा चाम्पिया को मृत घोषित कर दिया। घायल जादू जामुदा का इलाज शुरू कर दिया गया।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!