कोल्हान

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 4 नए वाहनों के संचालन को मिली मंजूरी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों और निर्धारित मानकों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के बाद 4 नए वाहनों के संचालन से संबंधित आवेदनों को मंजूरी दी गई। वहीं, एक वाहन के रूट परिवर्तन के आवेदन पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सुगम, सुलभ और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्वीकृत वाहनों का संचालन निर्धारित रूट और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 11 निर्धारित रूटों पर 17 वाहनों का परिचालन हो रहा है। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखंड और जिला मुख्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़ा जा रहा है। इससे विद्यार्थियों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

उपायुक्त ने वाहनों की नियमित निगरानी, समयबद्ध परिचालन और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नए वाहनों के संचालन से जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन सुविधा के और विस्तार की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!