*चाईबासा में 11 नवंबर को मनेगी चित्रगुप्त पूजा, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान*

चाईबासा: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पश्चिमी सिंहभूम की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव मल्लिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 11 नवंबर 2026 को बिहारी क्लब, चाईबासा में भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पूजा समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद को बनाया गया। उपाध्यक्ष अनंत सयनम, अनिल सिन्हा, प्रताप कुमार सिन्हा, महेश सिन्हा और अरविंद सिन्हा बनाए गए। सचिव की जिम्मेदारी विवेक कुमार सिन्हा को दी गई। सह सचिव अनुराग प्रसाद, मनोज सिन्हा, शीतलज दास, राजेश सिन्हा और सूरज कुमार सिन्हा बनाए गए।
कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा तथा सह कोषाध्यक्ष राहुल कुमार लाल दास होंगे।
कार्यकारिणी सदस्यों में नितेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, तपन पटनायक, विवेक कुमार सिन्हा, रोहित श्रीवास्तव, शुभम सिन्हा, अभिजीत पटनायक, सुरेश सिन्हा, नीलरत्नम, सुमित सिन्हा, राम सिन्हा, पारस कुमार और रोशन कुमार शामिल हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
बैठक में चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष सह महासभा के महासचिव नितिन प्रकाश, महासभा के संरक्षक राजीव नयनम, उपाध्यक्ष नीरज संदवार सहित कई चित्रांश उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समाज के लोगों की भागीदारी पर जोर दिया।
समिति ने सभी चित्रांश बंधुओं से सपरिवार पूजा समारोह में शामिल होने की अपील की। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के साथ समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।




