Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

चांडिल। लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे डैम का जलस्तर 179.84 मीटर पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए हैं।

रेडियल गेटों से 933.62 क्यूमेक, रिवर स्लुइस से 4.42 क्यूमेक और इमरजेंसी स्लुइस से 117.54 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह नदी में कुल 1055.58 क्यूमेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। वहीं, केनाल के माध्यम से 15.61 क्यूमेक पानी की निकासी हो रही है।

इस तरह चांडिल डैम से कुल 1071.19 क्यूमेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए जल संसाधन विभाग की टीम डैम के जलस्तर और जलागम क्षेत्र में बारिश की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

विभाग के अनुसार, यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो डैम का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए पानी की निकासी और निगरानी व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों की नजर डैम के जलस्तर और आसपास के जलागम क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!