Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

आदिम जनजाति सबर परिवार से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे बीरसिंह देवगाम, इलाज की ली जानकारी

जमशेदपुर, 1 सितंबर 2026। झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा (JJKM) के केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगाम मंगलवार को सदर अस्पताल, खासमहल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती आदिम जनजाति सबर परिवार की मरीज दुमसी सबर का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

दुमसी सबर, पति लालो सबर, डुमरिया प्रखंड के केंदुआ बुरुडीह गांव की निवासी हैं। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल, खासमहल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल पहुंचकर बीरसिंह देवगाम ने मरीज और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा इलाज से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से भी मरीज के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बीरसिंह देवगाम ने कहा कि आदिम जनजाति एवं जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना संगठन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!