कारगिल विजय दिवस पर किड्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सेना शिविर का प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण

जमशेदपुर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर किड्स इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 7 के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारतीय सेना के 220 आर्मी बेस कैंप का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

भ्रमण के दौरान सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और वीरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सैनिकों के प्रेरणादायक अनुभवों ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया।
विद्यालय प्रबंधन ने भारतीय सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें देश के सच्चे नायकों के जीवन, संघर्ष और सेवा-भाव को करीब से जानने का दुर्लभ अवसर प्रदान किया।
विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना का भी विकास करना है। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।




