Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

मानगो नगर निगम आंदोलन के बीच मेयर सुधा गुप्ता का अनोखा अंदाज, विरोधियों को लड्डू खिलाकर दिया सौहार्द का संदेश

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में जारी आंदोलन के बीच मेयर सुधा गुप्ता का सौहार्दपूर्ण व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने पहले धरना स्थल पर जाकर सभी प्रदर्शनकारियों का अभिवादन किया। इसके बाद विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मेयर ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों के लिए पानी की बोतलें और लड्डू भी भिजवाए, जिससे सभी का मुंह मीठा कराया गया।

धरना समाप्त होने के बाद जदयू नेता पप्पू सिंह, नीरज सिंह सहित कई कार्यकर्ता मेयर कक्ष पहुंचे। वहां मेयर ने सभी का स्वागत किया, लड्डू खिलाकर उनका अभिनंदन किया और उनका ज्ञापन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी, लेकिन भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण सामग्री और कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

मेयर के इस व्यवहार की सराहना विरोधी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी की। कई लोगों ने इसे राजनीतिक शालीनता और सकारात्मक संवाद की मिसाल बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सौहार्द और सम्मान का यह तरीका अनुकरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!