Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने महिला पर हमले की कोशिश, खुद को किया घायल

जमशेदपुर :के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने महिला परिचित पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना बोरा फैक्ट्री के पास करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर महिला को बचा लिया। इसके बाद युवक ने खुद को चाकू से घायल कर लिया।

सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घायल की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के रहड़गोड़ा निवासी 45 वर्षीय विजय टोपनो के रूप में हुई है।

विजय के अनुसार, वह करीब नौ वर्षों से महिला के संपर्क में था और पिछले कुछ दिनों से बातचीत नहीं होने के कारण नाराज था। उसने महिला के बच्चों की पढ़ाई और घर निर्माण में मदद करने का भी दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। पुलिस महिला और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!