Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

बागबेड़ा नया बस्ती में जलभराव से बिगड़े हालात, 300 से अधिक मकानों में घुसा पानी

जमशेदपुर: बागबेड़ा नया बस्ती में नाले का पानी रुकने और जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं। क्षेत्र में अब तक 250 से 300 से अधिक मकानों में पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

स्थिति को देखते हुए जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने जिला प्रशासन और अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार से बातचीत की। इसके बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना दी जा रही है।

सुबोध झा के अनुसार, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ओडिशा के बैंगविल डैम के दो फाटक खोले गए हैं, जिसके कारण क्षेत्र में पानी बढ़ने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से बागबेड़ा नया बस्ती समेत आसपास के निचले इलाकों में भी स्थिति प्रभावित हो सकती है।

प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!