Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

युवा आजसू सम्मेलन की तैयारी तेज, निर्मल गेस्ट हाउस में बनी जम्बो तैयारी समिति

जमशेदपुर: आगामी युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और सफल आयोजन के लिए जम्बो तैयारी समिति का गठन किया। समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्होंने संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं को संगठित कर झारखंड के जनसरोकारों के लिए नए संघर्ष की शुरुआत करेगा।

प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सभी युवा प्रभारियों से प्रखंड स्तर पर व्यापक युवा संवाद अभियान चलाने और पूरे कोल्हान प्रमंडल में 5,000 युवा नेताओं को तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। वहीं हरेलाल महतो ने कहा कि सम्मेलन युवाओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को सम्मेलन से जोड़ा जाएगा। अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!