Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

आनंदपुर के पहाड़डीहा गांव में बीमारी का कहर, दो बच्चियों की मौत के बाद मलेरिया की पुष्टि से मचा हड़कंप

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़डीहा गांव में बीमारी से दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 8 ग्रामीणों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी मरीजों को मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृत बच्चियों की पहचान 10 वर्षीय लता किस्कु और 7 वर्षीय दीपिका मुर्मू के रूप में हुई है। दोनों पिछले एक सप्ताह से बीमार थीं। परिजनों के अनुसार बच्चियां जॉन्डिस से पीड़ित थीं। लता की मौत सोमवार रात और दीपिका की मौत मंगलवार सुबह हो गई।

घटना के बाद गोइलकेरा से मेडिकल टीम पहाड़डीहा पहुंची और विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 46 ग्रामीणों की जांच की। जांच में 8 लोगों में मलेरिया पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में बीमारी की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में कई लोग बुखार और अन्य बीमारियों से परेशान हैं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

चाईबासा के सिविल सर्जन जुझार माझी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चियों की मौत का कारण जॉन्डिस प्रतीत हो रहा है। दोनों की मलेरिया जांच नहीं हो सकी थी। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच और इलाज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!