Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोर्ट-कचहरीकोल्हान

Jamshedpur : विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को कानूनों की दी गई जानकारी, नशा व बाल विवाह के खिलाफ दिलाया संकल्प

डालसा के 90 दिवसीय अभियान के तहत गुरुनानक उच्च विद्यालय साकची में हुआ आयोजन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत गुरुनानक उच्च विद्यालय, साकची में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के मुखिया बिदेश सिन्हा तथा एलएडीसी मनोज कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मनोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, गुड टच-बैड टच और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। वहीं बिदेश सिन्हा ने डालसा की कार्यप्रणाली और कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक नहीं होने पर सरयू राय ने उठाए सवाल, शीघ्र बैठक बुलाने की मांग

मौलिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

शिविर के दौरान घरेलू हिंसा, मध्यस्थता, लोक अदालत के माध्यम से विवादों के त्वरित समाधान तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डालसा के पीएलवी संजय कुमार तिवारी, आशीष प्रजापति, जोबी रानी बास्के, सुनीता कुमारी, परसिस मरांडी और सुनीता झा ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल श्रम, बाल संरक्षण, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, नशा उन्मूलन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने बच्चों को जागरूक नागरिक बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशापान से दूर रहने तथा बाल विवाह का विरोध करने का संकल्प दिलाया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!