Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान शुरू, उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले में गहन विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) अभियान के तहत मंगलवार से एन्यूमरेशन (Enumeration) चरण की शुरुआत की गई। इस चरण के अंतर्गत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे तथा भरे हुए प्रपत्रों का संग्रहण करेंगे।

अभियान के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय धोबी तालाब स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से फॉर्म वितरण की स्थिति, भारत निर्वाचन आयोग के डैशबोर्ड पर की जा रही डेटा एंट्री, बीएलए-2 के साथ आयोजित बैठकों तथा अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी मतदाताओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग करें तथा एन्यूमरेशन फॉर्म सही एवं पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी सदर सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : तमिलनाडु से रेस्क्यू किए गए पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सुरक्षित लौट रहे, जिला प्रशासन ने की घर पहुंचाने की व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!