Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Jamshedpur : डॉ. एहतेशाम बकारिब बनाए गए जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां जिले की कमान

जमशेदपुरः राज्य सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी के पद पर 2015 बैच के आईपीएस एहतेशाम बकारिब की नियुक्ति की. वहीं झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी बनाया गया. दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. संभवतः दोनों पुलिस पदाधिकारी बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण करेंगे. गौरतलब हो कि बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह के हत्या के बाद पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे. विधि व्यवस्था चरमराने की चर्चाएं तेज हो गई थी. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की देर रात जमशेदपुर के एसएसपी पीयूश पांडेय एवं सरायकेला-खरसावां जिले की एसपी निधि द्विवेदी को हटा दिया था. जमशेदपुर के नए एसएसपी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. डॉ. एहतेशाम बकारिब इससे पहले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में निषेधाज्ञा लागू: छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन, जुलूस और हथियार लेकर घूमने पर रोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!