Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर घायल

काम पर जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पीछा कर आरोपी वाहन को किया जब्त

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर बुपला मुण्डा गंभीर रूप से घायल हो गए। चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुण्डा रोज की तरह साइकिल से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (WB23K7197) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची फल गद्दी में मोहम्मद फहीम की खुलेआम गुंडागर्दी, फल कारोबारी के नौकर की बुरी तरह पिटाई, गिरफ्तार

प्राथमिक उपचार के बाद ओडिशा रेफर, पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बुपला मुण्डा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन का पीछा कर उसे जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घायल को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने और आरोपी वाहन को पकड़ने में पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!