Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखेल

Chaibasa : 12 जुलाई को पिल्लई टाउन हॉल में होगी 14वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, तैयारियां पूरी

चाईबासा : जिला योग एसोसिएशन, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में 12 जुलाई 2026 को स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में आयोजित होने वाली 14वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन एस.आर. रूंगटा ग्रुप के सहयोग से किया जाएगा।

इस संबंध में कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि जिले में योग के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चे प्रतियोगिता के लिए अपना नामांकन करा रहे हैं, जो योग के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला योग एसोसिएशन की टीम प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि जिले के बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था स्थानीय रूंगटा मैरिज हाउस में की गई है। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी सदानंद साहू, सिद्धार्थ प्रसाद और अजय मोहता को सौंपी गई है।

जिला योग एसोसिएशन ने जिले के योग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने की अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!